घर के दरवाजे पर खड़ी नाबालिक युवती से की छेड़छाड़ परिजनो द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट गाली गलौज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना कादर चौक मैं कस्बा निवासी एक युवक ने रात के समय घर के दरवाजे पर खड़ी 16 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़ित पिता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
कादर चौक थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर के दरवाजे पर रात 8:00 बजे के लगभग खड़ी थी की इसी बीच कस्बे के ही पिता पुत्रों युवती के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी पुत्री की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी रजने स, विकास पुत्रगण राकेश प्रिंस, अश्नेश पुत्रगण गंगा चरण ने लाठी डंडे एवं घातक असलेह लेकर ताबड़तोड़ मारपीट प्रारंभ करते हुए परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजन के पहुंचने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए l आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित ने धारा 354 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

