ई रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता परिवार में मचा कोहराम पिता ने थाने में कराई गुमशुदी दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान थाना गुजरिया क्षेत्र के ग्राम सगराय में दिव्यांग पिता साधु साहू का नाबालिक पुत्र बंटी साहू 17 वर्ष ई रिक्शा चलाकर घर का खर्च चल रहा था कि रविवार 4 फरवरी 4: बजे के लगभग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया परिजनों ने शाम को बंटी साहू के घर न पहुंचने पर इधर-उधर तलाश किया तथा रिश्तेदारी में भी संपर्क कर उसके बारे में पूछताछ की परंतु उसका पता नहीं चला बंटी साहू के पिता दिव्यांग है चलने फिरने में भी असमर्थ हैं उसका बड़ा भाई भी मंदबुद्धि है परिवार का खर्च बंटी साहू ई रिक्शा चलाकर करता था बंटी साहू की मां तथा पिता का रोते-रोते बुरा हाल है मामले की जानकारी बंटी साहू के पिता साधु साहू ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसकी गुमशुदी दर्ज कराते हुए पुलिस से पता लगाए जाने की मांग की है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!