विवाहिता ने पति सहित चार लोगो के विरुद्ध दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विवाहिता ने पति सहित चार लोगो के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद गोंडा के करनेलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा निवासी मनीषा सिंह पुत्री रामनरायण सिंह का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर निवासी शिवम सिंह पुत्र अजय सिंह के साथ हुआ था।
मायके वालो ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन शादी के कुछ दिन बाद से ही शरीरिक एव मानसिक रूप से दहेज के लिए परेशान करने लगे। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नही निकल पाया। सफदरगंज पुलिस ने मनीषा सिंह की तहरीर पर पति शिवम सिंह पुत्र अजय सिंह, ससुर अजय सिंह पुत्र अज्ञात, सास आरती सिंह व चचिया ससुर पिंकू सिंह निवासी गण ग्राम दुर्जनपुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

Don`t copy text!