बदायूं। सहसवान, थाना मुजरिया क्षेत्र से ई- रिक्शा सहित लापता युवक सत्यवीर उर्फ बन्टू पुत्र स्व0 कुवरपाल निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया जनपद बदायूँ के बरामद शव के सम्बन्ध मे उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूटे गये रूपये व ई-रिक्शा की बैट्री की बरामदगी ।

घटना का संक्षिप्त विवरणःथाना मुजरिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सगराय के रहने वाले ई-रिक्शा चालक सत्यवीर उर्फ बन्टू पुत्र स्व0 कुंवरपाल की गुमशुदगी दिनांक 05.02.2024 को वादी ओमकार पुत्र चौखेलाल निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया द्वारा दर्ज करायी गयी तो उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु थाना मुजरिया पुलिस बल द्वारा समस्त सार्थक प्रयास किये गये । दिनांक 11.02.2024 को वादी ओमकार पुत्र चौखेलाल द्वारा थाना मुजरिया पर एक लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरे भतीजे सत्यवीर उर्फ बन्टू का शव विद्युत उपकेन्द्र मुजरिया के सामने सडक पार एक खण्डर नुमा मकान मे पडा हुआ है जिसकी अज्ञात लोगो ने हत्या कर शव को छिपा दिया है। इस सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 33/2024 धारा 302/201 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया श्रीमती रेनू सिंह के सुपुर्द की गयी । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक के अधीन एक टीम का गठन किया गया। परिणामस्वरूप अल्प अवधि में ह्यूमन और टेक्नीकल इंटेलीजेन्स के सहयोग से घटना का सफल अनावरण किये जाने में सफलता प्राप्त की गयी है।
पूछताछ का विवरणः
दिनांक 11.02.2024 को अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत उक्त टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी समय 19.30 बजे दरियापुर के जाने वाले खंडजे पर एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया । जिसने अपना नाम इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन पुत्र शमीउद्दीन निवासी रूस्तम टोला निकट सरकारी मवेशी अस्पताल थाना सहसवान बताया जिसकी जामा तलाशी से उसके कब्जे से घटना मे लूटा हुआ मृतक का पर्स 1200 रूपये नगद तथा दो अदद ई-रिक्शा की बैट्री बरामद की गयी तथा अभियोग की विवेचना मे धारा 397/411/120 बी भा.द.वि. की बढोतरी की गयी । गहनता से पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि मुझे तथा मेरे साथी गौरव को खर्चे के लिये काफी रूपयो की जरूरत थी इसलिये मैने गौरव महेश्वरी पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जनपद बदायूँ ने लूट की योजना बनाकर दिनांक 04.02.2024 को समय करीब 16.30 बजे मुजरिया चौक से सहसवान की तरफ को जा रहे एक ई रिक्शा चालक को बिजली घर मुजरिया जो ग्राम मटकुली के पास है को एक अधवने मकान से एक बास की चाली उतारकर लाने की बात कहकर उस अधबने मकान मे ले जाकर उसके गले मे उसकी टिर्री मे बंधी रस्सी को ले जाकर उसके गले मे लपेटकर कसकर खीचकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी तथा उसकी लाश को अधबने कमरे मे छिपा दिया था तथा उससे उसका पर्स व मोबाईल व टिर्री की चार बैट्री लूट लिये थे । मौके पर ही 1500 गौरव ने ले लिये थे तथा 1200 रूपये पर्स के सहित मैने रख लिये थे दो बैट्रिया मेरे हिस्से मे आयी तथा दो बैट्रिया लेकर गौरव चला गया था । टिर्री वाले का मोबाईल भी मैने ले लिया था जिसमे मैने अपना सिम डाला था । मोबाईल भी आपने बरामद कर लिया है टिर्री वाले को गला घोटकर मारने के बाद मै और गौरव टिर्री को लेकर बिल्सी गये थे वहाँ कई कबाडियो से बेचने का प्रयास किया था लेकिन जब कबाडियो ने टिर्री नही ली और हमसे आधार कार्ड की कापी मांग रहे थे तब गौरव मुझे अपने गांव खैरी के पास ले गया और रात मे हमने टिर्री से चारो बैट्री निकालकर टिर्री को खैरी गावं के आगे सडक किनारे गढ्डे मे डाल दिया था उन चारो बैट्रियो मे से दो बैट्री तो गौरव ने कही ले जाकर रख दी थी।
अपराध का तरिका
लूट के ईरादे से मृतक को टिर्री से बुक कराकर निर्माणधीन मकान में ले जाकर गले में फंदा लगाकर हत्या कर देना।
गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय
दि011-02-2024, समयः 19:30, स्थान- दरियापुर के जाने वाले खंडजे
बरामदगी का विवरण-
एक अदद पर्स
1200 रूपये नगद
मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति
दो अदद ई-रिक्शा की बैट्री
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

