मसौली थाने में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । मसौली थाने में आगामी त्योहारों को सदभाव व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर में आयोजित की गई।बैठक में महाशिव रात्रि,माहे रमजान व होली त्योहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरीय चिरंजीव नाथ सिंहा ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी नवयुवको से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार आपत्तिजनक शब्द फोटो न शेयर करें ओर ना ही किसी के द्वारा भेजने पर फारवर्ड करे सभी त्यौहार आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए त्योहार होते आये है। इसी क्रम में सीओ रामनगर आलोक पाठक ने कहा कि त्योहार खुशी व प्रेम का प्रतीक होते हैं,इसलिए सभी को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए त्यौहार पर कोई नई परंपरा कतई न शुरू करें। कस्बा शहाबपुर में आने वाले शुक्रवार को शिव बारात जो तपेश्वरी मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर चौराहे तक भ्रमण करते हुए जुलूस निकलता है ऐसे मे पहले से ही निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करे जुलूस में शराब का सेवन कर हुडदंग करने वालों पर कार्यवाही होगी। इंस्पेक्टर अरूण प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है पुलिस पूरी तरह से सतर्क है लगातार क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है सीओ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र में निकाली जाने वाली शिव बरात के संदर्भ में भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों के सुझाव भी लिए और समस्याएं भी सुनकर नोट किया।
इस मौके हाजी अनीस, अफज़ाल अंसारी,हाजी मो वसीम,शिव विशाल वर्मा, अभिषेक सोनी,नीशू श्रीवास्तव,राम सजीवन, डॉ इस्लाम, उस्मान सलमानी, आदि के साथ साथ तमाम क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहीं।

Don`t copy text!