मसौली बाराबंकी । प्रदेश की योगी सरकार जहां गौवंश की सुरक्षा हेतु सतत प्रयत्नशील है वहीं कानून को धता बता कर राजस्थान से आये पशु तस्कर जिले के ग्रामीण अंचल से सैकड़ो की संख्या मे गौवंश को पकड़कर उन्हे ट्रकों पर लाद कर अन्य राज्यों मे ले जाकर बेच रहे हैं ।
थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम मुश्कीनगर मे कल शाम गोरखपुर बिक्र फील्ड ईट भट्ठा के निकट मैदान मे पशु तस्करों ने सैकड़ो की संख्या मे गाय – बछड़े एकत्र कर रखे थे । सुचना पर सफदर गंज पुलिस मौके पर तो पहुंची किन्तु पशुतस्करों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नही हो सकी । पशु तस्कर पशुओं को हांक कर पश्चिम की ओर चले गये ।
सूत्र बताते हैं कि यह पशु तस्कर ग्रामीण इलाकों से गौवंश को पकड़ते हैं तथा गाय बछडो को काबू मे करने के लिए नशे के इन्जेक्सन का इस्तेमाल करते हैं । बाद मे इन पशुओ को बंद ट्रकों ( बोगा) मे बंद करके रफूचक्कर हो जाते हैं ।

