एक और झोला छाप डॉक्टर ने ली जच्चा बच्चा की जान

मुकीम अहमद अंसारी

परिजन एवं ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर किया हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस स्वास्थ्य कर्मचारी और जच्चा बच्चा के शव को लिया हिरासत में

सहसवान। नगर के मोहल्ला हरना तकिया स्थित निजी चिकित्सालय सहारा हॉस्पिटल में अप्रशिक्षित स्टाफ कर्मचारियों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की हुई मौत से जच्चा का पति सहारे की जगह बेसहारा हो गया जच्चा बच्चा की हुई मौत की खबर सुनकर परिजनो ने अस्पताल पर जब हंगामा करना शुरू किया हंगामें की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जच्चा बच्चा केशव को सुपर्दगी में लेकर स्टाफ को हिरासत में ले लिया पुलिस ने मृतक जच्चा बच्चा केशव को पोस्टमार्टम हेतु सील कर लिया है परंतु प्रसूता के मायके वालों के आगमन की प्रतीक्षा की जा रही है मौके पर भारी पुलिस बल एवं आक्रोशित परिजन ग्रामीण मौजूद हैं मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को दे दी गई है उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l
जानकारी के मुताबिक सहसवान नाधा मार्ग पर स्थित ग्राम भमोरी निवासी अनुसूचित जाति के पुष्पेंद्र 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी नीतू को आरोप है ग्राम की आशा बेगवती पत्नी लालू यादव को सकुशल प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम से ऑपरेशन कराने के लिए ₹22000 में तय करके जच्चा बच्चा को हरना तकिया मोहल्ले में स्थित सहारा हॉस्पिटल जिसके प्रोपराइटर डॉक्टर बिलाल को बताते हुए बुधवार की सुबह 8:00 बजे के लगभग लेकर पहुंची l आरोप है अस्पताल में प्रशिक्षित कर्मचारियों ने प्रसूता नीतू का ऑपरेशन करना शुरू कर दिया l ऑपरेशन के दौरान भारी तादाद में रक्त रक्तस्र हो गया रक्तस्राव होते ही ऑपरेशन से लड़की का जन्म हुआ जन्म के तत्काल उपरांत उसकी मृत्यु हो गई रक्तस्राव होने के कारण प्रशिक्षित कर्मचारी के हाथ पैर फूल गए उन्होंने हाई लेवल के आनंन फानन में इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए जिसके तत्काल बाद प्रसूता नीतू की 11:30 बजे के लगभग मौत हो गई जच्चा बच्चा की हुई मौत से स्टॉप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया उनके हाथ पैर फूल गए मामले की जानकारी तत्काल मृतका के पति पुष्पेंद्र ने परिजनों एवं ग्रामीणों को दी जिस पर आनंन फानन में भारी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई भारी तादाद में महिला एवं पुलिस आरक्षी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जच्चा बच्चा की शब को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए सील कर लिया तथा मौके से महिला एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस अपने साथ थाना कोतवाली ले गई जबकि महिला स्टाफ कर्मचारियों को वहीं महिला आरक्षी पुलिस की हिरासत में अस्पताल में रोक लिया l
हंगामा कर रहे ग्रामीण तथा परिजनों ने अस्पताल पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का जिम्मेदारी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है मामले की जानकारी मृतका के प्रति पुष्पेंद्र ने उसके मायके वालों को दे दी है वह भी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं मौके पर भारी पुलिस बल एवं ग्रामीण तथा परिजन मौजूद हैं l
मृतका के पति पुष्पेंद्र जाटव ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव कराने के लिए गांव की सरकारी अस्पताल में तैनात आशा बेगवती पत्नी लालू यादव जबरदस्ती सहारा हॉस्पिटल यह कहकर लाई कि यहां पर प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम है यहां पर तुम्हारा पत्नी नीतू का सकुशल ऑपरेशन हो जाएगा पैसे भी कम लगेंगे उसने ऑपरेशन के ₹22000 तय किये l अस्पताल में पहुंचते ही मौजूद स्टाफ ने ₹22000 की राशि नगद तत्काल जमा करा ली पुष्पेंद्र का कहना है कि अगर गांव की आशा बेगवती अस्पताल में लेकर नहीं आती तो जच्चा बच्चा की मौत नहीं होती उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पहले प्रसव के दौरान प्रसूता को पुत्री के जन्म हुआ था जिसकी ऑपरेशन के दौरान भी मौत हो गई थी यह प्रसूत नीतू का दूसरा प्रसब था अगर काश आशा बेगवती उसे सहारा हॉस्पिटल में सहारा मिलने का आश्वासन न दिया होता तो निश्चित जच्चा बच्चा की मौत नहीं होती l
इस बाबत सहारा हॉस्पिटल निजी चिकित्सालय पंजीकृत है या नहीं स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में है या नहीं आदि बातों का पक्ष लेने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मोबाइल पर जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा की जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बह मामले की जांच कराएंगे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!