हम आपकी इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़े है: ओमकार सिंह

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ । बदायूँ शहर में कल हुई मासूम नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या के उपरांत आज उनके घर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पहुँचकर परिवारजनों से भेंट कर घटना की जानकारी ली एवम् ढाँढस बँधाया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी इस दुख की घड़ी में आपके साथ है एवं आपको न्याय दिलाने की लिए भी हर एक कांग्रेसजन आपके साथ खड़ा है।
इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता सिंह मौजूद रही।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!