साजिद मानसिक रूप से पीड़ित था छोटे बच्चों से नफरत करता था इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया – पुलिस

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । दो बालकों की हत्या को लेकर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दूसरे हत्यारोपी जाविद की गिरफतारी के बाद की जाने वाली पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक आरोपी साजिद छोटे बच्चों से नफरत करता था और साजिद ने इसी नफरत के चलते दोनों बालकों की हत्या की। पत्रकारों से वार्ता के दौरान श्री प्रियदर्शी ने कहा कि मूल रूप से जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सखानू निवासी जाविद और उसका भाई साजिद शहर की बाबा कालोनी में घटनास्थल के बराबर में हेयर कटिंग सैलून चलाते थे। पूछतांछ में जाविद ने बताया कि साजिद मानसिक रूप से पीडित था और इसी के चलते बडे सरकार में झोपडी बनाकर पूर्व में रहा करता था। इससे पूर्व कई बार स्वयं आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना वाले दिन साजिद घर चलकर मांसाहरी भोजन की इच्छा करके उसके साथ मुर्गा लेने बाजार गया था और वहीं से छुरा खरीदा और उसी छुरे से घटना को अंजाम दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!