पीएसी मध्य जोन की हाकी प्रतियोगिता मे सीतापुर का रहा दबदबा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड मे चल रही 25 वी अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की हाकी प्रतियोगिता मे सीतापुर का दबदबा रहा सीतापुर की द्वितीय एव 11 वाहिनी पीएसी विजेता एव उपविजेता रही। सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र एव मेडल पहनाकर बधाई दी।
बताते चले कि दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के ग्राउंड मे चल रही 5 दिवसीय मध्य पीएसी जोन की हाकी प्रतियोगिता का समापन सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा विजेता एव उपविजेता टीम को प्रशस्ति पत्र एव मेडल देकर किया गया। प्रतियोगिता मे पीसी मध्य जोन की 9 टीमों ने भाग लिया जिसमे 10 वीं वाहिनी बाराबंकी, द्वितीय वाहिनी सीतापुर, ११वीं वाहिनी सीतापुर,25 वीं वाहिनी रायबरेली,26 वीं वाहिनी गोरखपुर,27 वीं वाहिनी सीतापुर,30 वीं वाहिनी गोंडा,32 वीं वाहिनी लखनऊ, तथा 35वीं वाहिनी लखनऊ ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल एवं निर्णायक मुकाबले में पीसी प्रमोद कुमार सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम 8:1 के स्कोर के साथ चल वैजन्ती पर कब्जा जमाने में कामयाब रही वहीं 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम उपविजेता हुई।
सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी टीम मैनेजरों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तथा मार्च पास्ट के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों से एक-एक कर मान प्रणाम ग्रहण किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।
समापन के अवसर पर सहायक सेनानायक धर्मेन्द्र कुमार यादव, गोविंद्र इंडस्ट्रीज के मुखिया कुशल अग्रवाल, शिविरपाल, उमेश कुमार राय, सहा०शिवि० दिनेश पांडेय, सूबेदार सैन्य सहायक सचिदानंद दीक्षित,पीसी चंद्रेश राव,पीसी भोलेंद्र सिंह,एवं मध्य जोन से आये टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!