मसौली, बाराबंकी। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये मास्क की कमी न आने पाये। हर गरीब तक मास्क पहुँच सके जिससे वह अपनी सुरक्षा कर सकें।इसलिये जनपद की एक शिक्षा मित्र स्वयं अपने हाथों से मास्क की सिलाई करके गरीबों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। विकास खंड हरख के बरैया गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय पंडरा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रेनू वर्मा इन दिनों कोरोना ने निपटने के लिये अपने हाथ से मास्क बनाकर गरीब तबके के बच्चों,महिलाओं व बुजुर्गों को निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।इस कार्य में उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमाशंकर मौर्या भी बहुत सहयोग कर रहे है। शिक्षा मित्र रेनू वर्मा की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। कोरोनो वायरस(कोविड19)के कारण पूरे देश में लाकडाउन के चलते वर्तमान में सभी विद्यालय बंद है। ऐसे में रेनू वर्मा ने इस खाली समय का सदुपयोग जनहित के कार्यों में करते हुए अपनी अल्प कमाई से कुछ धनराशि का व्यय करकें लगभग एक हजार मास्क तैयार करके अपने प्रधानाध्यापक रमाशंकर मौर्य के सहयोग से परिषदीय विद्यालय में नामांकित बच्चों के घर घर जाकर उनको निःशुल्क मास्क व साबुन वितरित किया और बच्चों सहित ग्रामीणों को भी जागरूक करने का कार्य लगातार कर रहीं है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

