उघैती पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र समेत 01 जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
बदायूं। श्री आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूं के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.03.2024 को थाना उघैती पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त भूरे उर्फ रेशमपाल पुत्र अमर सिंह निवासी मौ0 गंज गौबरा थाना उघैती जिला बदायूँ को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना उघैती पर मु0अ0सं0 86/24 धारा 3/25(1B)a आर्म्स एक्ट व 10 गुण्डा एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश किया गया ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

