पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसा युवक पत्नी को अकेला देखकर की छेड़छाड़ आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासिनी एक महिला ने पति की गैर मौजूदगी में रात के समय ग्राम के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ मारपीट गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है वह घर पर अकेली रहती है की 13 मार्च को रात 11:30 बजे के लगभग प्रदीप पुत्र हरदयाल निवासी सादुल्लागंज मेरे घर घुस आया तथा मेरे साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी मैं जब विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा मैं चीखने चिल्लाने लगी तो घर के बाहर सो रहे मेरे ससुर मां मोहल्ले वासी मौके पर पहुंच गए जिनको देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 354 क, 452, 504, में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!