अमेरिकी सैनिकों ने इराक़ में एक और सैनिक छावनी ख़ाली की, क्या सच में अमेरिकी सैनिक इराक़ में अपनी छावनियों को ख़ाली कर रहे हैं या किसी चाल के तहत पीछे हट रहे हैं?

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराकी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने बल देकर कहा है कि अमेरिकी सैनिक नई रणनीति के तहत पीछे हट रहे हैं
अमेरिकी सैनिकों ने इराक़ में अबूग़रेब सैनिक छावनी को ख़ाली कर दिया। रूसीयल यौम ने आज मंगलवार सात अप्रैल को घोषणा की है कि इराक की अबू ग़रेब सैनिक छावनी से अमेरिकी सैनिक निकल रहे हैं जिसके बाद यह छावनी इराकी सैनिकों के नियंत्रण में रहेगी।
इससे पहले शनिवार को अमेरिकी सैनिकों ने इराक के अलअंबार प्रांत में स्थित हबानियाह सैनिक छावनी को ख़ाली किया था।
ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में अमेरिकी सैनिकों ने कई छावनियों को इराकी सुरक्षा बलों के हवाले किया है।
कुछ सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी सैनिक उन पर किये जाने वाले हमलों से भयभीत हैं और इसी भय की वजह से वे इराक की सैनिक छावनियों को इस देश के सुरक्षा बलों के हवाले कर रहे हैं जबकि एक इराकी सांसद ने कहा है कि यह कहना बड़ा झूठ है कि अमेरिकी सैनिक पीछे हट रहे हैं।
इराकी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने बल देकर कहा है कि अमेरिकी सैनिक नई रणनीति के तहत पीछे हट रहे हैं ताकि वे दोबारा ऐनुल असद और अलहरीर छावनी में दोबारा रह सकें और उन्हें दोबारा पेट्रियट मिसाइलों से लैस कर सकें।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिक इराक से जाने का इरादा नहीं रखते हैं और उनके पीछे हटने के संबंध में किया जाने वाला दावा बड़ा झूठ है।

Don`t copy text!