ईद के त्योहार से पूर्व बाजारों में रौनक खरीदारी में जुटे लोग

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। ईद के त्योहार से पूर्व बाजारों में रौनक मुस्लिमों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें सहसवान के मुख्य चौराहे पर इतनी भीड़ रही कि जाम की स्थिति बनी रही अकबराबाद मार्केट में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली ईद का एक सप्ताह शेष बचा है उससे पहले लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं।
आज रमजान महीने का 24 वां रोजा होने के साथ बाजारों में अपनी अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी करने में जुट गए हैं।
आपको बता दें कपड़ा जूता चप्पल यदि की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है।
इसी के साथ-साथ ईद के दौरान खाने के पकवान जैसे के सेवई फेनी पिंड खजूर मेवाएं आदि की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है।
ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है।
सेवई की दुकानों से लेकर कपड़ा बाजार भी गुलजार है। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों में लोग मनपसंद सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे भी उत्साहित हैं वह भी अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे हैं। ईद के दिन सबसे अलग दिखने के लिए महिलाएं काफी दिन पहले से ही खरीदारी शुरू कर देती हैं। जिसको लेकर नगर के कपड़ा बाजार भी नए-नए फैशनेबल कपड़ों से सज चुके हैं। जहां चिकनकारी सूट, कॉटन कुर्ती प्लाजो, जयपुरी सूट सलवार कमीज और शरारा सेट जैसी ड्रेस उपलब्ध है। जिनकी खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
ऐसे में महिलाएं सबसे अधिक मांग शरारा सूट की कर रही हैं। बाजार में ज्यादातर युवा वर्ग उमड़ रहा है। वहीं बात करें नौजवान व बच्चों की तो वह भी कुर्ता पजामा की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!