जुमा अलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र में हकीदत के साथ अदा की गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। अलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांति के साथ सम्पन्न हुई। अलविदा की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठे हुए।नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआएं की गई। नमाज से पहले हाफिज मोहम्मद शरीफ़ जामी ने अपनी तकरीर में कहा हम ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करें। रमजान मुकद्दस का आखिरी असरा चल रहा है। जो जहन्नुम से निजात का है। इस पाक महीने का हर रोजा बेशकीमती है। मौलाना ने कहा रोजा अल्लाह की अदालत में रोजेदार की मगफिरत का वकील बन जाता है। इस महीने में मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। खुदा का भी यही पैगाम है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद ने अदा कराई। वही मस्जिद बिलाल में मौलाना शादाब रजा उवैसी, मुस्तफा मस्जिद में हाफिज कमरूज्जमा अशरफी, कादरी मस्जिद में मौलाना अहमद हसन ने, खानकाह बाली मस्जिद में मौलाना अब्दुल वसी सालमी ने, बड़ी मस्जिद में मौलाना आमिल रजा ने मरकज वाली मस्जिद में नसीम अख्तर कासमी ने, नूर ए इलाही आस्ताने बाली मस्जिद में हाफिज जैनुल आब्दीन ने, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान ने, हसनी मस्जिद में हाफिज फुरकान रजा ने, इब्राहीम बाली मस्जिद में हाफिज इज्जत अली ने, मुंसिफी वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद इमरान ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!