युवक की करंट से मौत…जेई व दो लाइनमैन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मुकीम अहमद अंसारी

कादरचौक।थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पिता ने जेई रवि कुमार, और लाइनमैन राजवीर और रामवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी वशी उल्ला खां का कहना है कि 25 मार्च को उनका बेटा राहुल खेत पर घास लेने गया था।वह दोपहर के समय घास की बोरी सिर पर रखकर घर लौट रहा था। वह अख्तर अली के खेत में पहुंचा था। तभी कढ़ेली से नागौरी गांव को जा रही हाईटेंशन लाइन से उसकी बोरी स्पर्श हो गई और करंट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
वशीउल्ला का कहना है।कि कुछ समय पहले ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।इस लापरवाही की वजह से उसके बेटे की मौत हो गई थी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!