मसौली बाराबंकी। लोकसभा चुनाव को लेकर शहावपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को मसौली पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि लोक सभा चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है।जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता दिखाते हुए शनिवार को टोल प्लाजा शहावपुर में आवागमन करने वाले वाहनों को रोक कर वाहनों की गाड़ी को खुलवा कर चेकिंग किया गया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर विषेश पुलिस प्रशासन सतर्क है। वाहनों में लगे झण्डे,शीशे में लगी काली फिल्म,अवैध नगदी धनराशि, शराब आदि रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर उपनिरीक्षक विभूति कुमार द्विवेदी, रमेश चन्द्र, दीवान पप्पू सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद थे।

