कोरोनाः न्यूयार्क में हर तरफ़ तबाही, ईरान में ज़ोर टूटा, फ्रांस में मृतकों की संख्या 10 हज़ार के पार, ब्रिटेन का संकट कई गुना बढ़ गया

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि कोरोना वायरस ने दुनिया भर में 80 हज़ार लोगों की जान ले ली जबकि लगभग 14 लाख लोग संक्रमित हैं और 2 लाख 74 हज़ार संक्रमित इलाज से ठीक हो गए।कोरोना इस समय अमरीका में बहुत तेज़ी से इंसानों की जानें ले रहा है। ख़ास तौर पर न्यूयार्क में बहुत तेज़ी से लोग मर रहे हैं।
अमरीका में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 80 हज़ार हो गई है और मरने वाले लगभग 12 हज़ार हो गए हैं। मंगलवार को बताया गया कि न्यूयार्क में पिछले 24 घंटे के दौरान 731 लोगों की जानें चली गईं। न्यूयार्क में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5489 है जबकि संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हज़ार 836 है।इस समय अमरीका दुनिया भर में कोरोना का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है और अधिकारी कहते हैं कि आने वाले दो सप्ताह बेहद कठिन होंगे। अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागोन ने कहा है कि उसके 2657 कर्मी कोरोना से संक्रमित हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति चौतरफ़ा आलोचना का निशाना बन रहे हैं तो उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन डबल्यूएचओ पर तेज़ प्रहार करते हुए कहा कि संगठन ने कोरोना के मामले में अमरीका को गुमराह किया। ट्रम्प ने कहा कि संगठन चीन को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

Don`t copy text!