एसडीएम ने गांव में पहुंचकर गेहूं खरीद केंद्र के साथ निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने मोहम्मदपुर मई गांव में पहुंचकर गेहूं खरीद के साथ निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम कल्पना जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों से गेहूं की तौल के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम गेहूं क्रय केंद्र बेहटा कोड़ा स्थित ग्राम मोहम्मदपुर मई की गेहूं खरीद से संतुष्ट नजर नहीं आई। उन्होंने ए. आर. कोऑपरेटिव को केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इधर एसडीएम कल्पना जायसवाल ने मोहम्मदपुर मई के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की महिला मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र को मजबूत करें। इस दौरान संदीप कुमार, हरविलास आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

