बीमारी से लड़ने का एक मात्र हथियार सोशल डिस्टेसिंग: तनुज कांग्रेसी नेता ने एन-95 मास्क के साथ फुल बाॅडी पीपीई किट को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय महासचिव तनुज पुनिया ने देश मे फैले महामारी कोरोना से बचाव एवं इलाज में सहायता के लिये जिला अस्पताल में पहुँचकर एन-95 मास्क के साथ फुल बाॅडी पीपीई किट को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके सिंह को दिया। श्री पुनिया ने कोरोना से लडाई में अस्पताल के डाक्टरो एवं नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की। इस दौरान श्री पुनिया ने बाराबंकी की जनता से लाॅक डाउन का पालन करने की अपील की, उन्होने जनता से अपील करते हुये कहा कि इस बीमारी से लडने का एक मात्र हथियार सोषल डिस्टेसिग एवं आत्मसंयम है। सोषल डिस्टेंसिग नाम के हथियार से कोरोना बीमारी से जंग को जीता जा सकता है। श्री पुनिया ने जिला प्रषासन के साथ-साथ उन सभी स्वयंसेवी संस्थाओ एवं पुलिस के अधिकारियो एवं कर्मचारियो की भी सराहना की जो इस महामारी के समय गरीबो एवं जरूरतमंदो के भोजन की व्यवस्था यथासंभव कर रहे है। श्री पुनिया के साथ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, इमरान, डा. मुदित, डा. अमित वर्मा, विनय वर्मा, डा. अमिता आदि

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!