थाना उसावा क्षेत्र के गांव नवीगंज के पास एक बाइक सवार युवक आवारा सांड से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। सुशील कुमार 30 वर्षीय पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी ग्राम रिजोला थाना उसहैत जनपद बदायूं उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया में राजमिस्त्री का काम करता है जो बीती शाम बाइक संख्या यू पी 24 ए डी 7671 से अपने घर रिजोला के लिए लौट रहा था जैसे ही उसकी बाइक ग्राम नवीगंज के पास पहुंची वैसे ही रोड की साइड से एक आवारा सांड निकल आया और जब तक बाइक सवार सभंल पाता तब तक उसकी बाइक उसी सांड से टकरा गई जिससे बाइक सवार सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया वहां इधर-उधर खेतों में काम कर रहे लोग घर वापस लौट रहे थे और राहगीरों ने उसे देखा और एंबुलेंस 108 पर कॉल करके उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ पर भेजा गया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया सूचना पर परिजन भी आ गए उसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!