घर से खेलने गया 15 वर्षीय बालक लापता परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल भाई ने लापता भाई की अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। ग्राम की सीमा पर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह खेलने गया 15 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया भाई ने लापता हुए भाई की अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की धारा 363 में थाना मूसा झाग में अपराध पंजीकृत कराया है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम बजर मेरी नवासी पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भाई अनिकेत गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के पास 11:00 बजे के लगभग खेलने गया था जब बह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई अनिकेत को कई स्थानों एवं परिजनों के घर तलाश परंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए भाई अनिकेत के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की धारा 363 मैं अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है ।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

