अज्ञात कारणों से लगी आग में नगदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। शाहबाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर बने दो रेस्टोरेंटों मैं अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें हसन मियां की दुकान के पीछे से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे पड़ोस में दुकान लाल मियां की आग की चपेट में आ गई बता दें आज मतदान होने के कारण नगर मोहल्ले की दुकानें बंद होने के कारण रेस्टोरेंट स्वामियों को जब पता लगा कुछ राहगीर वहां से निकल रहे थे उन्होंने सुबह 6:30 बजे के लगभग लाल मियां एवं हसन मियां को फोन करके अवगत कराया कि दुकान में आग लग गई है

रेस्टोरेंट स्वामी आनन फानन में दुकान की ओर भाग खड़े हुए उन्होंने तत्काल फायर स्टेशन फोन मिलाया लेकिन फायर ब्रिगेड सूचना के बाद देरी से पहुंची तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था बता दें हसन मियां की दुकान में कोल्ड ड्रिंक, तीन डी फ्रीजर, लाखों रुपए का अन्य सामान जलकर राख हो गया इसी तरह लाल मियां की दुकान में ₹60000 की नगदी सहित ढाई लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!