युद्ध से पूरी तरह तबाह होने वाले यमन में कोरोना का पहला मामला, 90 फ़ीसद आबादी के संक्रमित होने का ख़तरा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

युद्ध से पूरी तरह तबाह होने वाले यमन में कोरोना वायरस महामारी के पहले केस की पुष्टि होने के साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस युद्ध ग्रस्त देश की 90 फ़ीसद आबादी संक्रमित हो सकती है।शुक्रवार को कोविड-19 से मुक़ाबला करने वाली समिति का कहना है कि संक्रमण का पहला मामला सबसे बड़े प्रांतों में से एक हज़रामौत में सामना आया है।अधिकारियों का कहना है कि मरीज़ की हालत स्थिर है और उसका इलाज किया जा रहा है।ग़ौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान यमन पर सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों ने इस देश को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव इतिहास का सबसे भंयकर संकट क़रार दिया है।

Don`t copy text!