मलिक जादा के राज्य कानूनी सलाहकार के रूप में मनोनीत होने पर मलिक जादा के चाहने वालों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई का वितरण किया

मुकीम अहमद अंसारी

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) बदायूं – सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मलिक जादा मोहम्मद शहजाद को राज्य कानूनी सलाहकार जम्मू- कश्मीर ओर संयोजक जम्मू- कश्मीर एमआरएम के रूप में मनोनीत किया गया है।

बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के ग्राम कोल्हार में रज्जाक अहमद के आवास पर शादीन अनवर उर्फ अच्छे मियां की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कहा
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने अधिवक्ता मलिक जादा मोहम्मद शहजाद को राज्य कानूनी सलाहकार जम्मू- कश्मीर (एमआरएम) के रूप में मनोनीत होने पर शहजाद मलिक के चाहने वालों ने खुशी जाहिर करते हूए मिठाई का वितरण किया।
जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रसिद्ध एडवोकेट और प्रमुख सामाजिक नागरिक व्यक्तित्व मलिक जादा मोहम्मद शहजाद पहले से ही एमआरएम जम्मू प्रांत के सहसंयोजक के रूप मैं काम कर रहे हैं।
मलिक ने अपने बयान में कहा के एमआरएम एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके पास देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने की दृष्टि और क्षमता है।
मलिक ने दावा किया है इस संगठन का एजेंडा समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलता है ताकि सभी क्षेत्रो, व धर्मों और जातियों का समान विकास हो सके।
इस अवसर पर बोलते हुए अच्छे मियां ने कहा के यह मलिक ज्यादा मोहम्मद शहजाद के समर्पण प्रतिबद्धता और हमारे संगठन के लिए उनके बहुमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच समझकर किया गया है।
उन्होंने कहा है हमें विश्वास है कि इस भूमिका में उनके शामिल होने से हमारे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और जम्मू कश्मीर में हमारी उपस्थिति बढ़ेगी मलिक ने आगे कहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उनके जैसे मेहंती और गतिशील व्यक्तियों के योगदान को मान्यता देने की अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करता है इस बीच एमआरएम सदस्यों ने एडवोकेट मलिक को राज्य कानूनी सलाहकार जम्मू- कश्मीर मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई का वितरण किया और इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में रज्जाक अहमद राजू नजीम अहमद कामरान खान एडवोकेट जीशान खान एडवोकेट मोहम्मद आकिल अरूण कुमार एडवोकेट आशीष कुमार एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!