महिलाओं को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए टीआरसी लाॅ काॅलेज के छात्र छात्राओं ने सतरिख के विभिन्न कस्बों में चलाया जागरुकता अभियान

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी शनिवार को महिलाओं को मतदान के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित करने हेतु मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत टीआरसी लाॅ काॅलेज के महिला प्रकोष्ठ तत्वाधान में सतरिख कस्बे के कायस्थाना, गढ़ी, पूरे भग्गन, बाजार एवं पहेतिया आदि ग्राम व मोहल्लों में जाकर 20 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जिसमें गढ़ी के सभासद हरिओम शुक्ला, पहेतिया के सभासद प्रेमावती व प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने भी प्रमुख रूप से सहयोग किया


अभियान का शुभारम्भ टीआरसी लाॅ काॅलेज के प्रांगण से छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर किया गया। रैली को विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शुभारम्भ अवसर पर प्राचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि विधि महाविद्यालय का महिला प्रकोष्ठ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए पूर्णतया कटिबद्ध है। सामान्यतः यह देखा जाता है कि महिलाएं अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाती हैं जिससे लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पाती है। महिलाओं की लोकतंत्र में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टीआरसी विधि महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रीती मिश्रा, सजीदा बानो, पूजा, सूर्या देवी, राजकुमारी, सुमनलता आदि से बात करने पर इन्होंने बताया कि वे अपने मत के अधिकार का लगातार प्रयोग करती आ रही हैं, ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों केा प्रोत्साहित भी करती हैं।
महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डा. अनुरक्ति चतुर्वेदी के नेतृत्व में विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं जिसमें अनन्या गुप्ता, वैष्णवी चैधरी, निशा सोनी, ज्योति कश्यप, अनीता, आर्यन वर्मा, कुलदीप, विकास यादव, दीपांशु आदि ने प्रमुख रूप से महिलाओं एवं ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरुक किया। साथ ही ग्रामीण परिक्षेत्र की महिलाओं ने 20 मई को मतदान अवश्य करने का प्रण लिया।
मतदान जागरुकता अभियान में विधि महाविद्यालय की प्रवक्ता डा. दीपमाला श्रीवास्तव, रोहिणी त्रिपाठी, श्रद्धा त्रिवेदी, नेहा अवस्थी, अवनीश शर्मा सहित समस्त प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Don`t copy text!