नृत्य कलाकार का 14 वर्षीय नाबालिक युवती से हुआ प्यार परिजनों की गैर मौजूदगी में नृत्य कलाकार युवती को लेकर हुआ फरार

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बदायूं । धार्मिक कार्यक्रम एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में अक्सर क्षेत्र में आते रहते एक नृत्य कलाकार ने अपने चुंगल में एक 14 वर्षीय नाबालिक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया प्रेम जब परवान चढ़ा तो नृत्य कलाकार अपने एक सहयोगी कलाकार के सहयोग से एक ग्राम में परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर नाबालिक युवती को बाइक पर बैठा कर रफू चक्कर हो गया पीड़ित के पिता ने दोनों नृत्य कलाकारों के विरुद्ध मामले की नामजद थाना कुंवर गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित ने बताया की क्षेत्र में अमित पुत्र बच्चू लाल निवासी वर्सेट सिरौली बरेली शममू पुत्र मदन लाल निवासी कसेट थाना कुंवर गांव अक्सर ग्राम तथा क्षेत्र में आकर धार्मिक कार्यक्रमों तथा वैवाहिक कार्यक्रमों में नृत्य कलाकार के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन करते थे जिसमें नृत्य कलाकार अमित मेरी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को अपराह्न में अपने साथी नृत्य कलाकार शममू के सहयोग से अपराह्न में बाइक पर बैठकर उस समय बहला फुसलाकर भगा ले गया जब सभी परिजन खेतों पर अपने खेती के काम से गए हुए थे घर पर सिर्फ नाबालिक पुत्री मौजूद थी जब उपरोक्त लोग मेरी पुत्री को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे तो मेरे पड़ोसी महिलाओं ने उनका पीछा किया उन्हें ललकारा परंतु वह बाइक को तेज गति से दौड़ा कर चले गए ।
पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी नृत्य कलाकारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट धारा 363 366 में दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है ।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!