21 से शुरू होगी सीएम योगी की जनसभा, पीएम मोदी देंगे साथ

21 से शुरू होगी सीएम योगी की जनसभा, पीएम मोदी देंगे साथ

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव आगामी 20 मई को सम्पन्न हो जाएगा। उसके बाद भाजपा का पूरा फोकस प्रदेश की गोरखपुर-बस्ती मंडल की लोकसभा सीटों पर होगा क्योंकि छठे चरण में बस्ती की तीन और सातवें चरण में गोरखपुर मंडल की छह सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सीटों पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेता तो आएंगे लेकिन मुख्य कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ ही रहेगी। पार्टी की ओर से इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की दर्जन से अधिक जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। छठे-सातवें चरण के लिए आयोजित पहली जनसभा में 21 मई को बस्ती मेंं होगी, जिसमेंं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर होंगे। 27 मई को देवरिया में प्रधानमंत्री का जनसभा प्रस्तावित है, ऐसे में वहां भी योगी की मुखर मौजूदगी रहेगी।

Don`t copy text!