राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, हनुमान मंदिर में पूजा के बाद बछरावां में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद बछरावां में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने वाले युवाओं में एक अलग उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने मतदान कर खुशी का इजहार किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का कहना था कि पहली बार महसूस हुआ कि देश के लिए कुछ अच्छा किया है। एक अलग आनंद की अनुभूति हुई है। सुबह करीब सात बजे से बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर उत्साहित युवा भी घरों से निकले। इस दौरान बूथों पर कुछ ऐसे युवा मतदाता दिखाई दिए जो अपने अभिभावकों के साथ आए थे। युवाओं ने कहा कि देश के लिए कुछ अच्छा किया और देश से जुड़ाव महसूस हुआ है, जिसके बाद युवाओं ने पहली बार वोट डालने का अनुभव साझा किया। मतदान करके निकले युवाओं ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर किया।

