जरुरतमंद बच्चों की चाइल्ड लाइन कर रही मद्द

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। लॉक डाउन में प्रभावित बच्चों की त्वरित सहायता चाइल्ड लाइन 1098 बाराबंकी की टीम द्वारा लगातार की जा रही है, लॉक डाउन में फंसे बच्चों के भोजन की मदद मांगने के लिए 1098 पर बीते 10 दिनों में 256 फोन प्राप्त हुए जिन्हें चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को राशन किट् 5 किलो, आटा चावल, एक एक किलो दाल, दलिया, नमक चीनी, सरसो तेल और पांच किलो आलू जरूरतमंद बच्चों के घर जाकर  चाइल्ड लाइन टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया है। चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के बाद बच्चों के लिए भोजन की मदद मांगने वाली फोन कॉल्स बढ़ी हैं। जनपद में चाइल्ड लाइन टीम द्वारा 256 लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा जहाँ बच्चों की त्वरित सहायता के लिए राशन का पैकेट जरूरतमंद बच्चों के घर जाकर उपलब्ध करा रही है, वहीं टीम द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी और सरकार के नियम निर्देशों का पालन करने की जानकारी भी दे रही है। चाइल्ड लाइन टीम जरूरतमंद लोगों को मास्क, साबुन भी देकर उन्हें कोरोना वायरस से बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!