कल्याणी नदी के रेलिंग विहीन पुल से गिरकर एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर बने कल्याणी नदी के रेलिंग विहीन पुल से गिरकर एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।

थाना व कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला कल्यानपुर निवासी सुएब का 10 वर्षीय पुत्र एहतिशाम रविवार की सुबह साईकिल चला रहा था घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित कल्याणी नदी पर बने पुराने पुल से गुजर रहा एहतिशाम रेलिंग विहीन पुल पर जैसे ही पैर लगाकर खड़ा होने की कोशिश की तभी असुंतलित होकर नदी मे जा गिरा नदी मे पानी न होने के कारण पुल के नीचे पड़े बड़े बड़े पत्थरो पर गिरने से एहतिशाम गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी होने पर दौड़े परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल के गये लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्स्कों ने ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया है ।

Don`t copy text!