परिवार गया था गांव छुट्टियां मनाने चोरों ने घर से लाखों रुपए का जेवर किया चोरी पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । परिजन छुट्टियां मनाने के लिए गांव गए हुए थे की इसी बीच अज्ञात चोरों घर में धाबा बोलकर लाखों रुपए की जेवरात व नगदी चोरी करके ले गए जब गृह स्वामी को मामले की जानकारी हुई तो वह अपनी आवास पर पहुंचे घर के समान को अस्त-व्यस्त देखकर हथ प्रभ रह गया।गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना उझानी में मामले की धारा 380 में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में चंद्रपाल पुत्र नेकराम निवासी गददी टोला कृष्णा कॉलोनी कस्बा उझानी ने बताया की पूरा परिवार छुट्टी मनाने के लिए थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम धुरीनगला पैतृक गांव गया था। उसे जानकारी मिली कि उसके मकान की किवाड़ टूटी हुई है जिस पर वह पहुंचा तो देखा सेफ में रखा जेवर एक सोने की चेन कर सोने की चूड़ी एक चांदी की पाजेब तथा ₹10000 की नगदी आगया चोर चोरी करके ले गए पुलिस ने पीड़ित चंद्रपाल के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!