सभासद ने वार्ड वासियों के साथ उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन,

हैदरगढ़ बाराबंकी, सभासद ने वार्ड वासियों के साथ तहसील हैदरगढ़ के उप जिलाधिकारी को नगर पंचायत हैदरगढ़ के रायबरेली रोड अंतर्गत अतिक्रमण हटाने में रोड के मानक को कम करने और तोड़फोड़ न करने के संबंध में ज्ञापन दिया|
सभासद ब्रहमनान वार्ड शिवा वर्मा ने बताया कि नगर में जाम की समस्या के दृष्टिगत राजस्व प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा उनके वार्ड स्थित रायबरेली रोड पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाए जाने के क्रम में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवरअभियंता ने 24 मीटर सड़क चिन्हित कर दी और वार्ड वासी लोगों के घरों पर निशान देही भी कर दी गई जिससे लोगों में घर टूटने का भय व्याप्त हो गया|जिसके संबंध में उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए वार्ता की गई की रायबरेली रोड के अंतर्गत अतिक्रमण में रोड के मानक को कम किया जाए एवं किसी के मकान या दुकान कि किसी प्रकार की तोड़फोड़ ना की जाए| जिस पर उप जिला अधिकारी अनुराग सिंह द्वारा आश्वासन दिया कि आम जनमानस को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सभासद शिवा वर्मा, वेद बाजपेई, अजय शर्मा, राहुल सिंह चौहान, कुशमेश चंद मिश्रा, रोहित मिश्रा, विवेकानंद त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे

Don`t copy text!