स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ईओ ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर पालिका परिषद द्वारा गुरुवार को अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस ओपन जिम पार्क (वेस्ट टू वंडर पार्क) में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) एवं नगर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ‘ज़ीरो वेस्ट’ थीम पर आधारित ‘स्वच्छता समारोह’ का आयोजन किया गया जिसमें पालिका का सफाई कार्य व होम कंपोस्टिग आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले नगरवासियों को सम्मानित किया गया।
अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश ने सभासदो व पालिका सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान करने वाले सफाई मित्र रितेश, आकाश, आनंद, मनवीर, बैचेलाल एवं कु० सलोनी व नगर में सफ़ाई व्यवस्था में सहयोग करने वाले नागरिक नसीम अहमद खां, लीना माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, सोहित सोमानी, शोएब अली आदि को
प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां मोहम्मद इसहाक व पालिका सभासद गढ व पालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे अंत में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!