18 लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है कोरोना, चीन में फिर बढ़ने लगी संख्या, हज़ारों विदेशी कामगारों को बाहर निकाल रहा है सऊदी अरब

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

विश्व स्तर पर कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्ट संख्या 18 लाख से अधिक हो चुकी है जबकि चीन में कोरोना का प्रसार बहुत कम हो जाने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है।
सोमवार की सुबह अमरीका की जान हापकिन्ज़ युनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित किए गए आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना के बीमारों की संख्या 18 लाख 48 हज़ार हो चुकी है जबकि 1 लाख 14 हज़ार से अधिक लोग हताहत हो चुके हें।
अमरीका में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित हैं और अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी हर देश से ज़्यादा हो चुकी है। अमरीका में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 56 हज़ार से अधिक है जबकि 22 हज़ार से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
अमरीका में पिछले 24 घंटों के दौरान डेढ़ हज़ार से अधिक मौतें हुईं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक पत्र में कहा कि अमरीका को कोरोना वायरस की वजह से अपूर्व चुनौती का सामना है और हम इस लड़ाई में जीतेंगे।
दूसरी ओर चीन ने सोमवार को एलान किया कि पिछले छह सप्ताह में बीते 24 घंटों के भीतर सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं इसका कारण यह बताया गया है कि विदेशों से चीनी लौट रहे हैं और चीन के लिए यह आशंका पैदा हो गई है कि कहीं कोरोना वायरस की दूसरी लहर न शुरू हो जाए।
चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति ने कहा कि रविवार को 108 संक्रमितों की पुष्टि हुई जबकि इससे एक दिन पहले 99 संक्रमित थे। गत 5 मार्च को चीन में 143 नए संक्रमितों का पता चला था और उसके बाद संख्या में लगातार गिरावट देखी गई थी।
इस बीच इथोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका जताई है कि सऊदी अरब हज़ारों की संख्या में वहां काम कर रहे इथोपियाई नागरिकों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है और इससे इथोपिया में भी कोरोना फैल सकता है।
इथोपिया की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब अगले हफ़्ते तीन हज़ार इथोपियाई नागरिकों को बग़ैर कोरोना टेस्ट किए ही निकालना चाह रहा है।
इथोपिया में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार मामलों की सन्वयक कैथरीन सूज़ी ने कहा कि सऊदी सरकार इथोपिया को पर्याप्त समय दे।
इससे पहले भी सऊदी अरब कुछ दिनों के भीतर हज़ारों इथोपियाई नागरिकों को अपने यहां से निकाल चुका है।

Don`t copy text!