सहसवान । अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर में पॉलीथिन प्रबन्ध छापेमारी अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने पॉलीथिन जब्त की और जुर्माना बसूला छापेमारी अभियान के दौरान दुकानदारो में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश के नेतृत्व में नगर में पॉलीथिन प्रवंध अभियान चलाया गया अधिशासी अधिकारी ने बाजार बिल्सनगंज,अकबराबाद आदि स्थानों पर छापेमारी की इस दौरान संजय किराना स्टोर,शादाब किराना स्टोर,भगत सिंह,मुकेश किराना स्टोर की दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त करते हुए चार हज़ार रुपये का जुर्माना बसूला इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश ने दुकानदारो को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की हिदायत थी और कहाँ समय समय पर अभियान चलाया जाएगा इस दौरान टीम में सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद, सफाई नायक शिवा, मुनाज़िर अली आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

