कोतवाली टिकैतनगर में मुहर्रम पर्व को लेकर कोतवाल संजीत कुमार सोनकर की अध्यक्षता पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
टिकैतनगर बाराबंकी कोतवाली टिकैतनगर में मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम आनन्द कुमार तिवारी व एसडीऍम रामआसरे वर्मा सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा कोतवाल संजीत कुमार सोनकर की अध्यक्षता पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली टिकैतनगर में मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी व एसडीऍम रामआसरे वर्मा सीओ रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा अध्यक्षता व थाना प्रभारी बदोसराय संजीत कुमार सोनकर के संयोजन में पीस कमेटी की बैठक हुई। एस डी एम ने उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पूर्व की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व मिल जुल कर मनाने की अपील किया।
पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्रा ने उपस्थित जन समूह से मुहर्रम पर्व पर अलम ताजिया लाने ले जाने के रास्ते पूर्व की भांति रहेंगे जिस गांव में वृक्ष की टहनी फंस रहीं हों पूर्व में ही अवगत करा दें सीओ जटाशंकर मिश्रा ने बताया की नये तरीके से कुछ नहीं होगा और ताजिया निर्धारित रोड से ही जाएंगी और निर्धारित जगह पर ही धरि आएगी और जितनी बड़ी ताजिया होती थी उतनी ही बड़ी रहेंगी और भीड़ पर नियंत्रण प्रशासन के साथ आयोजकों की भी जिम्मेदारी रहेगी इस मौके पर वी डि ओ पूरेडलाई एसडीओ आर के झा बनगावा पुलिस स्टॉप अतिरिक्त प्रभारी कृष्ण कांत सिंह एसआई इन्द्रजीत सिंह बिर्जेश कुमार देवीप्रसाद पांडेय हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव गौरव चौधरी अवधेश कुमार अभय यादव सुनील कुमार यादव राजेश पांडेय व छेत्र से चल कर है प्रधानजन व सभासद राजेश शर्मा फक्कड़ अजय चौधरी सभासद राजकुमार रावत सोनू शर्मा मुन्ना राइन याक़ूब नेता मुन्नू नेता मुख़्तार अहमद राजेश यादव प्रधान विनोद कुमार प्रधान सहित छेत्र के कई लोग मौके पर मौजूद रहे

