बाप की हैवानियत का शिकार हुई 2 बेटियां और माँ
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
सुबेहा बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे के ही महुआ तर वार्ड का है जहाँ पर बाप के अत्याचार का शिकार उसकी बेटी और पत्नी हो गई! आरोपी शिव बहादुर गौतम ने दूसरी शादी कर ली और वो अपनी पत्नी को घर लेकर आये जिसके बाद कलह शुरू हो गई, और बाप ने रौब दिखाते हुये ईंट से अपनी बेटी वर्षा का सिर फोड़ दिया अपनी बहन के बचाव में जब उसकी बहन पल्लवी पहुंची तो बाप ने उसके भी सिर पर वार कर दिया! वर्षा के सिर में गंभीर चोट आयी है और वर्षा खून से लथपथ हो गई जिसके बाद शिव बहादुर यहीं नहीं रूका बल्कि पत्नी को भी पीटना शुरू कर दिया और पैर रखकर उसके गले पर खड़ा हो गया! किसी तरीके से महिला ने अपनी जान बचायी और भागते भागते सूबेहा थाने जा पहुंची! घायल बच्चियों को आनन फानन में पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लेकर आयी जहाँ पर घायलों का उपचार किया जा रहा है! सुबेहा पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और इसमें जरूरी कार्यवाही की जायेगी! फिलहाल आरोपी शिव बहादुर उर्फ गुड्डू मौके से फरार हो गया है!
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

