शहर बन गया है प्रतिबंधित पान मसाला तथा सिगरेट का हब -थोक विक्रेताओं ने अपने घर व गोदामों में कर रखा हैं करोड़ों का माल डम्प -पुलिस कार्यवाही न होने से दिन रात बढ़ा रहे हैं मूल्य,

मोहिनी शर्मा संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस

शहर बन गया है प्रतिबंधित पान मसाला तथा सिगरेट का हब-थोक विक्रेताओं ने अपने घर व गोदामों में कर रखा हैं करोड़ों का माल डम्प-पुलिस कार्यवाही न होने से दिन रात बढ़ा रहे हैं मूल्य,

बाराबंकी।(एसएम न्यूज़24) देश में लागू लाॅकडाउन व महामारी के चलते सरकार ने पान मसाला तथा सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था उसके बाद से चोरी छिपे जनपद बाराबंकी में कुछ थोक विक्रेता महंगे दाम पर बेच रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में राकेश कुमार जैन, सोनू जैन निवासी रसूलपुर, बाराबंकी व गंगाराम पान मसाला तथा सुपारी वाले निवासी रसूलपुर, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी व राम नरायन अधिकृत विक्रेता राजधानी पान मसाला निवासी कल्पना रेडीमेड के सामने, धनोखर चैराहा, बाराबंकी अपने गोदाम व घर से निर्धारित मूल्य से चैगुने दाम पर उपरोक्त प्रतिबंध पान मसाला बेच रहे हैं। कल दिनांक 14.04.2020 से लागू लाॅकडाउन-2 की अविध जब से 3 मई 2020 की गई तब से पान मसाला दुकानदार अपने द्वारा निर्धारित मूल्य पर मनमाने ढंग से खुलेआम बेचा जा रहा है। उक्त सप्लायरों के गोदाम सुबह 5 बजे से खुल जाते हैं और इस अवधि में जनपद के सुदूर इलाकें के फुटकर विक्रेता माल लेने आने लगते हैं। उक्त दुकानदारों द्वारा गोदाम द्वारा कुछ माल घर तथा अगल के पड़ोंसियों के कमरे लेकर छिपाकर रखा गया है जिसे जब्त कर नष्ट किया जाना अति आवश्यक है। उक्त दुकानदारों में शासन व प्रशाान तथा स्थानीय पुलिस का कोई डर नहीं रहता है, यह लोग जनता की जान जोखिम में डालकर माल की तस्करी बड़े पैमाने पर अपने गुर्गे के द्वारा करवाते हैं। थोक विक्रेता खुलेआम फुटकर दुकानदारों से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहते हैं कि हमको पैसा पुलिस विभाग में ऊपर तक देना पड़ता है तभी हम लोग अधिक मूल्य पर प्रतिबंधित माल बेच रहे हैं। 

विदित हो कि थोक विक्रेता उपरोक्त माल बिना बिल व टैक्स इनवाइस के कच्चे पुर्ची पर बेच रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व की अधिक मात्रा में हानी हो रही है। उपरोक्त काला बाजारी करने वाले दुकानदारों के गोदामों तथा घर में अधिक मात्रा में माल डम्प कर रखे हैं जिसे जब्त कर नष्ट किया जाना न्यायहित में अति आवश्यक है अन्यथा पान मसाला तस्कर बड़े पैमाने पर माल की सप्लाई करते हुए आम जनता को लूटते रहेंगे तथा सरकार के स्वच्छता मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाते रहेंगे।

Don`t copy text!