पेड़ लगाना सभी का कर्तव्य बनता है, एसडीएम प्रेमपाल सिंह
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। वृक्षारोपण जन अभियान देश प्रदेश में भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है किसी क्रम में आज उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह, वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार त्यागी, राजस्व निरीक्षक रियाज उद्दीन लेखपाल ज्ञानेंद्र कुमार ने नगर के सरसोता पर वृक्षारोपण किया इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए पेड़ लगाने के बाद उसकी देखभाल करना समय-समय पर पानी देना जरूरी होता है जिससे पेड़ हरा भरा रहे और उसकी परवरिश हो सके पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है हम सभी का दायित्व है कि वृक्षारोपण को अधिक से अधिक आगे बढ़ाएं I वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है उन्होंने अपील करते हुए कहा सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हरियाली को बढ़ाएं और पेड़ लगाकर उसकी पूरी सुरक्षा करें।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

