तीव्र गति से आ रही ईको कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग शाहबाजपुर भारत पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को तीव्र गति से आ रही ईको कार ने पीछे से मारी टक्कर साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी झम्मन पुत्र केशो 55 वर्ष रोज की तरह आज अपने घर से सुबह 5:30 बजे अपने खेत पर सब्जी लेने जा रहे थे जैसे ही बदायूं मेरठ हाईवे भारत पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही डग्गामार ईको कार UP 24, AZ, 24 47 ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी के झम्मन पुत्र केशो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
घटना की सूचना जैसे परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया और वह चीख पुकारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदायूं मेरठ हाईवे पर भीड़ को चित्र भीतर करके शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई और पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

