तहसीलदार ने दिया जरुरतमंदो को राशन पैकेट

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रधानमंत्री द्वारा तीन मई तक लॉक डाउन बढ़ाये जाने पर तहसीलदार द्वारा आज आधा दर्जन गाँवो में जाकर जरूरतमंद लोगों को राशन पैकेट का वितरण किया।       प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस से आम नागरिकों को सुरक्षित बचने के लिए तीन मई तक लॉक डाउन को जारी रखने की अपील पर दैनिक भोगी ,फेरी लगाने वाले,गरीब भूमिहीन जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की कोई खानपान की दिक्कत उठानी पड़े इसके लिए सरकार ने प्रशासन के माध्यम से लगातार राशन भोजन के पैकेट का वितरण करा रही है इसके अतिरिक्त समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी इस वैश्विक महामारी में बढ़चढ़कर आगे आकर लोगो को हर जरूरत का समान उपलब्ध कराने में जुटे है। बुधवार को तहसीलदार तपन मिश्रा अपने राजस्व संग्रह अमीनो के साथ तोरई गांव,ढिकोलिहा, लक्ष्मणपुर,भवानीपुर सहित अन्य गांवों सड़क किनारे रह रहे परिवरों को राशन पैकेट देकर उन्हें सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध किया उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मास्क का प्रयोग करे जरूरी हो तबतक बाहर निकले अगर कोई खानपान की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे तत्काल राशन व्यवस्था की जाएगी।

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

Don`t copy text!