दूसरे दिन भी एनएचएम संविदा कर्चारियो ने पुरे जिले में रहा विरोध प्रदर्शन रक्खा जारी
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
रामसनेही घाट बाराबंकी।प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मण्डल अध्यक्ष डा ज्ञानेन्द्र भारती जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवम जिला महामंत्री डा रईस खान के नेतृत्व में दस सूत्रीय मांगों(स्थानांतरण नीति, तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट मिलने के बावजूद वेतन विसंगति दूर न करना, संविदा कर्मचारियों हेतु ईपीएफ, ग्रेड पे, ब DA का निर्धारण, कोविड कर्मचारियों का समायोजन आदि) को पूरा न किए जाने लेकर उ0प0राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन काली पट्टी बांध कर शुरू हुआ । जो अनवरत विभिन्न तरीके जैसे दो दिन काली पट्टी, दो दिन एक घंटा अधिक काम 31जुलाई से 02अगस्त तक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तथा 03अगस्त से 05 अगस्त तक आनलाइन पोर्टल बन्दी एवम् 07 अगस्त को मिशन निदेशक महोदया का घेराव करेंगे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट के सभी कर्मचारी जिसमें जिला के महामंत्री डॉक्टर रईस खान ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग पाठक दिनेश व्यास रवि वर्मा राहुल प्रजापति सुनीता मौर्य सुशील वर्मा संजय कुमार दीपमाला उमा सरिता देवी देवी दयाल आशीष यादव,सुमित वाजपेई,आदि लोग सामिल हुए,
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

