अज्ञात चोरों द्वारा कमरे के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर,नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर मजरे उधौली गांव का है। जहां के किराए के मकान में रह रहे नरेंद्र कुमार यादव पुत्र रामकुमार के कमरे पर बीती देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे चहरदिवारी को फांदकर कमरे के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो सभी दंग रह गए और इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 112 की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!