कहीं स्वागत तो कहीं गरीबों को बाटा जा रहा राशन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण महामारी से दुनिया हलकान है जिन्दगी की रफ्तार रुक सी गई हैं हर तरफ सन्नाटा छा गया है। जिले में लाँक डाउन के दौरान कई समाजिक संगठन किसी खाना खिला रही है तो कहीं माक्स वितरण किये जा रहे है तो कहीं सफाई कर्मचारियों का सम्मान हो रहा है। ऐसा ही नजर शहर के मोहल्ला रफी नगर के दुर्गापुरी वार्ड मे देखने को मिला यहाँ के निवासी डाक्टर एएच उस्मानी ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुवे उनपर फूलो की बरसात की गई। इस अवसर पर ड़ा उस्मानी ने कहा की असली हीरो तो हमारे सफाई कर्मचारी है जो अपनी जान की परवाह किये बगैर हमारी जिन्दगी को बचाते है। उन्होंने कहा की इनकी जीतनी तारीफ की जाये कम है जो इस मुसीबत में भी मोहल्ले की साफ सफाई का काम करते है। स्वागत के दौरान सादिक हुसैन “सभासद” नवीन जयसवाल, जुबैर किदवई, आतिफ, नियाज, सहल उस्मानी, ननकाऊ आदि लोगों ने सफाई कर्मचारियों का फूलो की वर्षा करके हौसला बढ़ाया। दूसरी तरफ इसी मोहल्ले के कुछ नवजावन युवा भी किसी से कम नही है काशीराम कालोनी मे रहने वाले गरीबो को रात के अन्धेरे में खाने का राशन पहुँचाते है इन नवजवानो का कहना है की मदद करते हुए किसी को शर्मिंदगी ना हो इसका खास ख्याल रखा गया है इसलिये राशन रात को ही दिहाडी मजदूरो व बेसहारा लोगों को भेजवाया जा रहा है। इन नवजवानो का कहना है की दूसरो की मदद करना हमे इस्लाम से मिली है इस मुसीबत की घड़ी मे अगर हमारा पड़ौसी भूखा है तो हमारा खाना हराम है। इसी तरह जनपद भर के कई सामाजिक संगठनों ने गरीबों की मदद मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया कोई भूखा ना रहे इसके लिये शहर के प्रमुख जगहों पर दौरा किया अगर कोई भूखा प्यासा मिल जाता तो सबसे पहले उसको भोजन कराया जाता है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

