नेहरू इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान।  नेहरू इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर में प्रधानाचार्य केपी सिंह ने सुबह 8 बजे नगर के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों,व स्कूल टीचर्स और विद्यार्थियों के साथ ध्वजारोहण किया।जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, काव्य पाठ, समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढकर भाग लिया।प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने संबोधन में आजादी के महत्व को रेखांकित किया। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एहसास कराया गया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 वो दिन था। जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ में मंसूर अली, रवि सक्सेना, शशि महेश्वरी, गरिमा महेश्वरी, कु. शिवानी राघव, अखिलेश, शहर, रजत महेश्वरी, साहित स्टाफ मौजूद।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!