अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नरवाजी भी की। आरक्षण के उपवर्गीकरण को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके विरोध में भीम आर्मी के युवा सड़कों पर उतरे। इस दौरान दलित युवा हाथों में नीला झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हालाकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बंद का खास असर नहीं दिखाई पड़ा। नगर के प्रमुख बाजार पूरी तरह खुले रहे यहां लोगों की भीड़ भी दिखाई पड़ी। इस अवसर पर बंशीधर सागर, वीरपाल सिंह, मनजीत सिंह, सुरेश चंद्र, राजवीर सिंह, रोहित सागर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

