… भेड़िए का आतंक, बकरी चरा रही 10 साल की बच्ची पर हमला कर बुरी तरह नोचा

टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

बाराबंकी। बहराइच में अभी जंगली जानवरों का आतंक कम नहीं हुआ। इसी बीच बाराबंकी जिले के एक गांव में भी एक बच्ची पर भी जंगली जानवर के हमले का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और कांबिंग कर रही है।
मामला बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र और हरख रेंज के गौछौरा गांव से जुड़ा हुआ है। यहां एक बच्ची सुबह के समय बकरियों को चरा रही थी। तभी किसी जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला बोल दिया। जब बच्ची ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो उसी जानवर ने बच्ची पर ही हमला बोल दिया। जंगली जानवर के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और कांबिंग कर रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जानवर भेड़िया है या कोई और यह अभी कह पाना मुश्किल है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची हर रोज की तरह सुबह बकरियों को लेकर नहर किनारे चराने लेकर गई थी। तभी किसी जंगली जानवर ने बकरियों को अपना निवाला बनाना चाहा। जब बच्ची ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो उस जानवर ने बच्ची पर ही हमला बोल दिया।
बच्ची की अंगुली और अन्य जगहों पर जंगली जानवर ने हमला किया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात डक्टरों ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।

टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

Don`t copy text!