जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स का अधिष्ठान समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स का अधिष्ठापन समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुरुआत फेडरेशन 5 के प्रेसिडेंट उमेश अग्रवाल, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ सुधा चौधरी, फेडरेशन 5 ही सचिव लव कुमार आर्य, पदमा भार्गव एवं यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय द्वारा गणेश पूजन के साथ किया। उमेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिसौली रॉयल्स के संचालक मंडल में शेखर वार्ष्णेय, रितेश सक्सेना, शशांक वार्ष्णेय, मुनीष हसोड़ा को सम्मिलित किया गया। राहुल गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। बहजोई से आए फेडरेशन पांच के प्रेसिडेंट उमेश अग्रवाल ने नवनिर्मित ग्रुप के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय को पद एवं गोपनीयता व निष्ठा की शपथ दिलाई। उसके बाद महिला समृद्धि की प्रेसिडेंट राखी वार्ष्णेय ने राहुल वार्ष्णेय को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। आदित्य गुप्ता को सचिव और डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उसके बाद जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल और उनकी पत्नी अंशिल अग्रवाल तथा सभी अतिथियों का स्वागत, सुंदर भेंट देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी साहू सावेद्र ने किया। इस अवसर पर निकिता वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, साक्षी वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, डॉक्टर श्वेता वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय आरती सक्सैना, सविता शर्मा, राजेश भारद्वाज, रेशू वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!